Skip to content

जालंधर के सोडल में बीती रात लुटेरों की गोली से घायल करियाना स्टोर मालिक की आज सुबह हुई मौत

Kariana store owner, who was injured by robbers last night in Sodal, Jalandhar, died this morning
Kariana store owner, who was injured by robbers last night in Sodal, Jalandhar, died this morning
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर में गोली चलने के मामले आये दिन सुनने को मिल रहे है । बीती रात सोढल एरिया में एक बड़ी वारदात हो गई। सोढल फाटक के पास स्थित जैन करियाना स्टोर मालिक को सोमवार देर रात लुटेरों ने गोली मार दी। करीब सवा नौ बजे हुए इस हादसे में सचिन जैन बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक गोली उनकी छाती के बाएं तरफ लगी। इस घटना का दर्दनाक पहलू यह रहा कि कई अस्पताल घूमने के बावजूद सचिन जैन को इलाज नहीं मिला और मंगलवार सुबह तड़के 4 बजे उसकी मौत हो गई। [metaslider id="1461"] डाक्टरों की लापरवाही के चलते सचिन को 4 बार अलग-अलग अस्पताल ले जाना पड़ा। किसी भी अस्पताल में उसे दाखिल नहीं किया गया। आखिरकार उसे पटेल अस्पताल में ले जाया गया। उसके पेट में गोली नहीं निकाली जा सकी और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। अब उसका शव सिविल अस्पताल में ले जाया जाएगा, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। यदि किसी भी अस्पताल ने समय रहते उसके पेट पर गोली निकाली होती तो उसकी जिंदगी बच सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात जैन किराना स्टोर पर रात करीब 9:15 बजे बाइक पर चार युवक आए। दो युवक दुकान के अंदर गए और सामान लेने के बहाने सचिन को लूटने का प्रयास किया। सचिन ने विरोध किया तो उसे गोली मारकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है लुटेरे वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुके हैं। घायल सचिन को उसका पड़ोसी दुकानदार अस्पताल ले गया। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि आरोपितों की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। [metaslider id="9199"]     source link