Skip to content

जालंधर में बेकाबू ट्रॉली ने सड़क किनारे चाय पी रहे व्यक्ति को कुचला, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा

jalandhar-road-accident-at-120-feet-road-one-youth-died
jalandhar-road-accident-at-120-feet-road-one-youth-died
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर में बस्ती बावा खेल इलाके 120 फुटी रोड पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा होने की खबर मिली है । जिसमें एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सड़क के किनारे चाय पी रहे युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नंद जीत राय निवासी थाना बसंतपुर, ग्राम बनसही, जिला सिवान बिहार के रूप में हुई। [metaslider id="1461"] मृतक बीते कई सालों से जालंधर में रहकर चाबी फैक्टरी में सुपरवाइजर का काम करता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना नंबर-5 की पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर नशे में धुत था । मृतक के चचेरे भाई राज किशोर राय ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे और 120 फुटी रोड पर चाय पी रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने नंद जीत राय को टक्कर मार दी । उसे लेकर सिविल अस्पताल के लिए निकले लेकिन गंभीर रूप से घायल नंद जीत ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक नंदजीत सिंह अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चे छोड़ गया है जोकि उसके गांव सिवान बिहार में ही रहते हैं। [metaslider id="9199"]     source link