Skip to content

जालंधर में सेहत विभाग ने बिना डिग्री व लाइसेंस के क्लीनिक चला रहे फर्जी डॉक्टर को पकड़ा

Health department caught fake doctor running clinic without degree and license in Jalandhar
Health department caught fake doctor running clinic without degree and license in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर में सेहत विभाग ने फ़र्ज़ी डॉक्टर को पकड़ा है, जो बिना डिग्री व लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा था । मिली जानकारी के अनुसार उसके क्लीनिक से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाईयां भी बरामद हुई हैं। डिप्टी कमिश्नर के पास पूरे मामले की शिकायत पहुंची थी। जिसके बाद सेहत विभाग की टीम ने तैयारी कर वहां रेड की। इसके बाद अब ड्रग कंट्रोल अफसर की तरफ से क्लीनिक मालिक को नोटिस जारी कर रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया है। रिकॉर्ड न होने पर उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया जाएगा। [metaslider id="1461"] DC घनश्याम थोरी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि गुरुनानकपुरा वेस्ट में अवैध तरीके से एक क्लीनिक चल रहा है। उन्होंने तुरंत सिविल सर्जन को कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद जिला सेहत अफसर डॉ. अरुण वर्मा व ड्रग कंट्रोल अफसर डॉ. अमरजीत सिंह ने क्लीनिक में रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक रेड के वक्त क्लीनिक मालिक सुरिंदर सिंह वहीं मौजूद था। हालांकि वह एलोपैथी दवाओं की प्रैक्टिस के बारे में डॉक्टर की कोई वैध डिग्री नहीं दिखा सका। उसके पास एलाेपैथी दवाएं स्टोर या बेचने का भी कोई लाइसेंस नहीं था। जिसमें बाद टीम ने वहां से बड़ी संख्या में दवाईयां जब्त कर लीं। [metaslider id="9199"]     source link