Skip to content

सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना में जालंधर पंजाब में फर्स्ट, 88.8 प्रतिशत लाभपात्रियों को किया कवर

First in Jalandhar Punjab under Sarbat health insurance scheme, 88.8 percent beneficiaries were covered
First in Jalandhar Punjab under Sarbat health insurance scheme, 88.8 percent beneficiaries were covered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर ने आयुष्मान भारत सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 88.08 प्रतिशत लाभपात्रियों को कवर कर राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसमें लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन और ई-कार्ड बनाना शामिल था। यह जानकारी डीसी घनश्याम थोरी ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत योग्य लाभपात्री पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 2.62 लाख परिवार समूहों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 2.30 लाख रजिस्ट्रेशन और ई-कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में अब तक 5.30 लाख व्यक्तिगत कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में कुल लाभपात्रियों की प्रतिशतता सिर्फ 46.13 फीसद थी, जिसमें सिर्फ 1.31 लाख परिवार शामिल थे। उन्होंने इस प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम की प्रशंसा की। [metaslider id="1461"]     source link