Skip to content

Monkey B Virus की दस्‍तक से आफत में चीन, बेहद खतरनाक है ये वायरस

According to dream science, if you see a monkey in your dream then understand that big changes are going to happen in your life.
According to dream science, if you see a monkey in your dream then understand that big changes are going to happen in your life.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] बीजिंग : दुनिया में डेल्‍टा वैरिएंट के कहर के बीच यह खबर आ रही है कि चीन में बंदरों के जरिए तेजी से संक्रमण फैल रहा है। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में बंदरों से संक्रमण का प्रसार हो रहा है। चीन ने इस वायरस के फैलने की बात भी स्‍वीकार कर ली है। चीन ने इस वायरस को मंकी बी वायरस का नाम दिया है। ऐसे में इस नए वायरस से दुनिया की चिंता बढ़ गई है। [metaslider id="1461"] मंकी बी वायरस बंदर से निकला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरस बेहद खतरनाक है। इससे संक्रमित लोगों में मृत्यु दर 70 से 80 फीसद है। यानि, अगर 100 लोग इस वायरस की चपेट में आते हैं तो करीब 70 से 80 लोगों की मौत हो सकती है। इस लिहाज से कोरोना के बीच ही इस वायरस से निपटना चीन के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बीजिंग के एक पशु चिकित्सक में मंकी बी वायरस के रूप में चीन के पहले मानव संक्रमण मामले की पुष्टि की गई थी। अब वायरस से पीड़‍ित की मौत हो गई है, लेकिन मरीज के करीबी फिलहाल इस वायरस से सुरक्षित हैं। [metaslider id="9199"]     source link