BIG ब्रेकिंग न्यूज़ :जालंधर में MLA बावा हेनरी के दफ्तर के बाहर गोली चलने से मचा हड़कंप ,एक घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यहाँ विधायक बावा हेनरी के दफ्तर के बाहर गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि किसी झगड़े के समझौते के दौरान गोली चली है। वहीं घायल को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है दो पक्ष यहाँ समझोते के लिए आये थे इसी दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक बावा हेनरी के दफ्तर के बाहर एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर गोली चला दी। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
[metaslider id="9106"]