Skip to content

जालंधर में प्रशासन की नई पहल , वैक्सीनेशन सेंटर आने में असमर्थ लोगों को घर जाकर लगेगी कोविड वैक्सीन

Jalandhar administration's strictness on selling drugs to minors, orders not to sell liquor to those below 25 years of age
Jalandhar administration's strictness on selling drugs to minors, orders not to sell liquor to those below 25 years of age
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : कोविड वैक्सीनेशन टारगेट को तेजी से पूरा करने के लिए अब जालंधर में प्रशासन ने नई पहल की है। ऐसे लोग जो दिव्यांग, बीमारी, बुढ़ापे या किसी दूसरी वजह से वैक्सीनेशन सेंटर आने में असमर्थ हैं, उन्हें घर जाकर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे लोग प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर अपना ब्यौरा दे सकते हैं। इसके बाद मोबाइल टीम भेजी जाएगी। [metaslider id="1461"] DC घनश्याम थोरी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से एक हफ्ते के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलाई जाएगी। जो इस दायरे में आते हैं, वो या उनके परिजन कॉल कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद मोबाइल टीमें वहां रवाना की जाएंगी। हालांकि यह सुविधा उन्हें ही मिलेगी, जो वाकई में वैक्सीनेशन सेंटर तक नहीं आ सकते। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो जिन लोगों को ऐसी कोई परेशानी नहीं है, वो अपने घर के नजदीक सेंटर में जाकर कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसके जरिए ही तीसरी लहर से तेजी से निपटा जा सकेगा। [metaslider id="9199"]     source link