Skip to content

प्रदर्शनकारी किसान पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया का घर घेरने पहुंचे, भारी पुलिस बल ने रोका

Protesting farmers came to surround the house of former BJP minister Manoranjan Kalia, stopped by heavy police force
Protesting farmers came to surround the house of former BJP minister Manoranjan Kalia, stopped by heavy police force
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : कृषि सुधार कानूनों को पेश करने के साल पूरा होने पर किसानों ने जालंधर में खूब हंगामा किया। संघर्ष कमेटी के नेताओं ने पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया का घर घेरने की कोशिश की लेकिन पुलिस रोकने में कामयाब रही। पहले उन्हें नामदेव चौक पर बैरिकेडिंग कर रोका गया। हालांकि वहां बैरिकेड तोड़कर वो आगे बढ़ने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शास्त्री चौक पर कालिया के घर के ठीक पहले रोक लिया। वहीं पर किसान संगठनों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। [metaslider id="5345"]     source link