Skip to content

जालंधर में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करना युवक को महंगा पड़ा , पुलिस ने किया अरेस्ट

police-arrested-a-young-man-who-fired-in-the-air-with-a-licensed-revolver
police-arrested-a-young-man-who-fired-in-the-air-with-a-licensed-revolver
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में मेहतपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर रोड पर एक व्यक्ति को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करना भारी पड़ गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसके लाइसेंसी रिवाल्वर का लाइसेंस कैंसिल करने के लिए अधिकारियों से सिफारिश की है। घटना की जानकारी देते हुए मेहतपुर ठाणे की पुलिस ने बताया कि बीती बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि इस्माइलपुर रोड पर एक व्यक्ति खेत के अंदर हवाई फायरिंग कर रहा है। घटना की सूचना के बाद किसी जान माल के नुकसान को बचाने के लिए मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्हें एक युवक खेत के अंदर मोटर पर फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मेहतपुर के मोहल्ला सरदारा निवासी तेजवीर सिंह बताया। [metaslider id="1461"] पुलिस ने जब उससे हवाई फायरिंग करने का कारण पूछा तो युवक का कहना था कि उसका रिवाल्वर तो लाइसेंसी है। पुलिस ने जब यह सवाल किया है कि वह बिना किसी बात के हवाई फायरिंग क्यों कर रहा है तो युवक कोई जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ तत्काल केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और रिवाल्वर का लाइसेंस रद करने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी करनी शुरू कर दी। युवक के सरेआम फायरिंग करने से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id="5345"]     source link