Skip to content

जालंधर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग , लगातार सिलेंडर हो रहे ब्लास्ट, छत भी गिरी

Massive fire in chemical factory in Jalandhar, continuous cylinder blasts, roof also collapsed
Massive fire in chemical factory in Jalandhar, continuous cylinder blasts, roof also collapsed
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अंदर लगातार केमिकल के सिलेंडर फट रहे हैं और फैक्ट्री की छत भी गिर गई है। यह देख फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के अंदर केमिकल से भरा एक टैंक भी होने की बात कही जा रही है। जिसकी वजह से खतरा काफी बढ़ चुका है। [metaslider id="1461"] आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है लेकिन लगातार धमाकों की वजह से अभी आग बुझाने का काम शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल धमाके थमने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मालिकों के बयान दर्ज कर रही है। फैक्ट्री के अंदर कितना केमिकल, ड्रम व सिलेंडर हैं, इसके बारे में पता किया जा रहा है। [metaslider id="5345"]     source link