Skip to content

रैनक बाजार में स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट को लेकर हंगामा, पार्षद शैरी चड्ढ़ा व सोशल वर्कर शशि शर्मा भिड़े

hungama-in-jalandhar-rainak-bazar-market-over-smart-city-project
hungama-in-jalandhar-rainak-bazar-market-over-smart-city-project
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : महानगर के रैनक बाजार में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तारों को डक्टिंग के तहत अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा हो गया। अंडर डक्टिंग के लिए जब पावरकॉम के अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ नए खंभे लगाने का काम शुरू किया तो दुकानदार विरोध पर उतर आए। वार्ड के पार्षद परमजाेत सिंह शैरी चडढा और सोशल वर्कर शशि शर्मा में इस प्रोजेक्ट को लेकर बहस हुई। मौके पर काफी देर दक हंगामे की स्थिति बन गई और मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। विवाद के बाद फिलहाल प्रोजेक्ट पर काम को रोक दिया गया है। [metaslider id="1461"] बता दें कि 2 करोड़ 71 लाख का प्रोजेक्ट विधायक राजिंदर बेरी ने ही पास करवाया है। अब जब इस पर काम शुरू होने जा रहा था तो दुकानदारों ने विरोध जता दिया। बहसबाजी के बीच विधायक बेरी भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सड़कें खोदी जा रही हैं जो कि ठीक नहीं है। इससे बाजार में नुकसान होगा, दुकानदारी पर असर पड़ेगा। फिलहाल, बातचीत से मामला सुलझा नहीं है लेकिन प्रोजेक्ट पर काम फिलहाल रुक गया है। [metaslider id="5345"]     source link