डिप्टी पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर व कॉलोनाइजर सुभाष नंदा के बेटे मिक्की के अपहरण व एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप था, जिसमें उसे दोहरी उम्रकैद की सजा हुई थी।
गोली लगने के बाद डिप्टी को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी को कुल 9 गोलियां लगी हैं। कुछ गोलियां उसकी जांघ पर मारी गई हैं, ताकि वो वहां से भाग न सके। बाकी गोलियां छाती व कनपटी पर मारी गई हैं। बताया जा रहा है जिस वक्त गोली मारी गई, उस समय पूर्व पार्षद डिप्टी बुलट बाइक पर जा रहा था। मौके पर पुलिस ने पहुँच जांच शुरू कर दी।
[metaslider id="9199"]
source link