पैसे मांगने पर पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचना पाकर मौके पर पहुंचे PCR मुलाज़िम प्यारे लाल से भी नशे में धुत पुलिस कर्मी ने झगड़ा किया।
इसके बाद थाना 1 की पुलिस ने वहां पहुँच नशे में धुत पुलिसकर्मी को थाना में लाया। मामले की जांच जारी है। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी की वीडियो बना ली, जिसे इंटरनेट मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। आरोपित पुलिकर्मी की पहचान रछपाल सिंह के तौर पर हुई है और वह पीएपी में तैनात है। बताया जा रहा है कि वह पहले से अन्य मामले में निलंबित चल रहा है।
[metaslider id="5345"]