जालंधर से UP जा रही ब्लेरो पिकअप की हुई भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत; एक घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर से यूपी की तरफ जा रही ब्लेरो पिकअप मंगलवार को नेशनल हाइवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
[metaslider id="1461"]
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर से आ रही पिकअप गाड़ी (यूपी 84 टी 9431) का गोराया के पास एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी पर आर्मी लिखा हुआ था। गाड़ी हादसाग्रस्त कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है। हादसे में दो लोगो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश कुमार पुत्र धन सिंह गांव पलिया फिरोजाबाद यूपी व दूसरा किशन पल पुत्र विजय पाल गांव नगला धनी, यूपी के तौर पर हुई। उनके साथ बैठे सचिन पुत्र राम कुमार गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसको लुधियाना हस्पताल में भेज दिया गया।
[metaslider id="5345"]
source link