जांच में सामने आया है कि सुमन उर्फ सीमा युवकों को ब्लैकमेल कर जल्द अमीर बनने के लिए यह सब कर रही थी और इसके लिए उसने पूरा गिरोह तैयार कर लिया था। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि वेरका मिल्क प्लांट के पास रहने वाले भूपिंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसके दोस्त लखबीर सिंह को शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है और तीन लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। किसी तरह मामला एक लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद पुलिस ने भूपिंदर सिंह के हाथ एक लाख रुपये भेजे और फिर वहां पर छापेमारी कर कमरे में बंद लखबीर सिंह को बरामद कर लिया। उसके मिलने के बाद हनी ट्रैप गिरोह का मामला सामने आया।
source link