Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब में 31 मई तक बढ़ा मिनी लाकडाउन, दुकानों के खोलने का समय DC करेंगे तय

Sunday and night curfew ends in Punjab, permission granted to open bars, restaurants, cinema halls
Sunday and night curfew ends in Punjab, permission granted to open bars, restaurants, cinema halls
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मिनी लाकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने को कहा है। स्थानीय स्तर पर दुकानों को खोलने के क्रम का फैसला जिला उपायुक्तों पर छोड़ा गया है। ग्रामीण इलाकों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला उपायुक्त अन्य प्रतिबंध लागू करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्थानीय स्थिति के आधार पर उपयुक्त संशोधन भी कर सकते हैं। जिला उपायुक्त कोविड को लेकर तय गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाएंगे, जिसमें शारीरिक, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को कम करना, मास्क पहनना आदि शामिल है। कोविड स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रतिबंधों के परिणाम दिखाई देने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी गिरावट आई है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि वे किसी भी कोविड से संबंधित आवश्यक या दवाओं की जमाखोरी या कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वालों पर नकेल कसें। [metaslider id="711"] मुख्यमंत्री ने कोविड से जुड़े नए ब्लैक फंगस फैलने पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस बीमारी के लिए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया, क्योंकि यदि इसका जल्दी इलाज नहीं किया गया तो यह गंभीर जटिलता पैदा कर सकता है। उन्होंने उपायुक्तों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि क्वारंटाइन में रहने वालों को भोजन किट वितरित की जाए। कोई भी भूखा रहने के लिए मजबूर न हो। उन्होंने 'भोजन हेल्पलाइन' के सफल शुभारंभ पर डीजीपी की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति गंभीर बनी हुई है, ढीलाई की कोई गुंजाइश नहीं है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। [metaslider id="5345"]     source link