Skip to content

जालंधर सिविल अस्पताल को मिले 20 और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स , डिप्टी कमिशनर घनशयाम थोरी

First in Jalandhar Punjab under Sarbat health insurance scheme, 88.8 percent beneficiaries were covered
First in Jalandhar Punjab under Sarbat health insurance scheme, 88.8 percent beneficiaries were covered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : सिविल अस्पताल में कोविड मरीजों के इलाज के लिए राहत भरी खबर आई है। शनिवार को 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स का बाकी रहता स्टाक भी जालंधर पहुंच गया है। इन्हें कोविड-19 पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाच के लिए सिविल अस्पताल को सौंप दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन को 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स प्राप्त हुए थे। अब 20 और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स पहुंचने से सिविल अस्पताल के पास कुल 30 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स हो गए हैं। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि गैर सरकारी संस्था गिल फाउंडेशन ने रेड क्रास सोसायटी को कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में योगदान देने के लिए मदद की थी। उन्होंने कहा कि इस फंड का प्रयोग कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स खरीदने के लिए किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ये ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग कम करेंगे और बची हुई ऑक्सीजन दूसरे कोविड केयर संस्थानों को दी जाएगी। [metaslider id="9199"]   source link