जालंधर में शेखां बाजार के ज्वेलर ने जहर खाकर की खुदकुशी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : शहर के शेखां बाजार से बुरी खबर मिली है। यहां रहने वाले ज्वेलर बलविंदर कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार जान देने से पहले बलविंदर ने एक वीडियो बनाकर साथी ज्वेलर पर उसे लूटने और ठगी करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
[metaslider id="1461"]
मिली जानकारी के अनुसार जहर खाकर जान देने से पहले बलविंदर ने एक वीडियो बनाई है। इसमें उसने कहा कि उसकी दुकान करतारपुर के वेहमदपुर में है। वहां पर उसके साथी ज्वेलर्स ने उससे लाखों रुपए ठग लिए। अब जब वह अपने पैसे वापस मांगता है तो वे लौटाते नहीं हैं। वीडियो में उसने कहा कि इस परेशानी के चलते आत्महत्या करने जा रहा है। सुबह करीब 7:30 बजे उसने जहर खाया। इसके बाद स्वजन अस्पताल ले गए। जालंधर में डॉक्टरों ने उन्हें जवाब दे दिया। इसके बाद उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
[metaslider id="5345"]