Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब में खाकी फिर दागदार , विधवा महिला से दुष्कर्म करते CIA के ASI काे लाेगाें ने पकड़ा

bathinda-cia-staff-asi-caught-to-attempt-misdeed-with-widow-woman
bathinda-cia-staff-asi-caught-to-attempt-misdeed-with-widow-woman
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] बठिंडा : पंजाब में फिर खाकी दागदार हुई है। जिले के गांव बाठ में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे सीआइए स्टाफ के एएसआइ को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उसके बेटे के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी का झूठा केस दर्ज किया था। इसके चलते लड़के को बचाने के लिए लगातार उसको ब्लैकमेल कर रहा था जबकि महिला के पति की मौत हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले एएसआइ ने उसको आदेश अस्पताल के पास बुलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह घर आने की जिद करने लगा। इस बात से महिला काफी परेशान रहने लगी, जिसने अपने साथ हुई आपबीती अपने पारिवारिक मेंबरों व रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोगों को दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने फैसला किया कि एएसआइ को रंगे हाथों पकड़ा जाए। क्योंकि अगर वह पुलिस को शिकायत देंगे तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होगी। इसके बाद एएसआइ ने मंगलवार की रात को महिला को फोन कर उसके घर आने की बात की, जिसके बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे एएसआइ महिला के घर पहुंचा गया, जहां पर वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। मगर पहले ही ट्रैप लगाकर बैठे महिला के पारिवारिक मेंबरों, रिश्तेदारों व गांव के लाेगों ने एएसआई को मौके पर ही काबू कर लिया। गांव के लोगों के साथ पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क का कहना है कि आरोपित पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश विभाग को भेजी जा रही है। [metaslider id="5345"]     source link