Skip to content

जालंधर में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल 3 लाख की लूट

3 lakh looted after putting chilli powder in the eyes of petrol pump workers in Jalandhar
3 lakh looted after putting chilli powder in the eyes of petrol pump workers in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="9199"] जालंधर : जालंधर के फिल्लौर से बड़ी वारदात की खबर मिली है। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक फिल्लौर में लुटेरों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 2.90 लाख रुपए लूट लिए। लूट को अंजाम देने से पहले उन्होंने दोनों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। जिसके बाद उनसे मारपीट की भी और फिर कैश लेकर भाग निकले। वारदात का पता चलते ही फिल्लौर पुलिस में हड़कंप मच गया। ज़ख़्मी कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अब लुटेरों का सुराग लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। [metaslider id="711"] सूत्रों की जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के कर्मचारी हर रोज की तरह कैश जमा करवाने के लिए बैंक जा रहे थे। वह बाइक पर थे। रास्ते में अचानक बाइक पर लुटेरे आए और उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जिससे वो बाइक समेत गिर पड़े। फिर लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और कैश ले भागे। [metaslider id="5345"]