Skip to content

जालंधर में हेरोइन तस्करी में दो अफ्रीकन गिरफ्तार, पंजाब और हरियाणा में करते थे सप्लाई

two-african-smugglers-of-heroin-arrested-in-jalandhar-used-to-supply-in-punjab-and-haryana
two-african-smugglers-of-heroin-arrested-in-jalandhar-used-to-supply-in-punjab-and-haryana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन समेत दो अफ्रीकन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर नाइजीरिया और कीनिया के रहने वाले हैं। दोनों तस्कर बैग में हेरोइन रखकर उसकी डिलीवरी देने के लिए आ रहे थे। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह बड़े अफ्रीकन रैकेट से जुड़े हुए हैं और पंजाब और हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। [metaslider id="9199"] पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि CIA स्टाफ ने मुखबिरी मिलने पर परागपुर के नजदीक GT रोड पर स्पेशल नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक मेल और एक फीमेल अफ्रीकी नागरिक देखे। शक होने पर पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली तो उनसे डेढ़ किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नइवाशा कीनिया के रहने वाले ओकाफोर पॉल और 12 नवफिया स्ट्रीट ओमाग्बा फेज टू, ओनिथ्सा अनांब्रा स्टेट नाइजीरिया की रहने वाली मैरी नयंबूरा के खिलाफ जालंधर कैंट थाने में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ओकाफोर पॉल और मैरी नयंबूरा ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह दोनों अफ्रीकन स्मगलरों के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। वह पंजाब व हरियाणा में हेरोइन की सप्लाई करते थे। उनसे आगे पूछताछ की जा रही है। [metaslider id="5345"]   source link