Skip to content

जालंधर में ज्यादा लोगों की बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, कोविड नियम तोड़ने पर हुआ केस दर्ज

The groom arrived in Jalandhar with a procession of more people, a case filed for breaking the Kovid rule
The groom arrived in Jalandhar with a procession of more people, a case filed for breaking the Kovid rule
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : शहर में कोविड नियम तोड़कर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे व उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभी बारात पहुंची ही थी कि पुलिस पहुंच गई। हालांकि, बाद में उसे थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। जिसके बाद दूल्हा शादी करने वापस मंडप में पहुंचा। [metaslider id="1461"] जानकारी के मुताबिक, रामा मंडी के एकता नगर के रहने वाले पारस की बारात रविवार शाम को किशनपुरा में आई थी। रात को यहां शादी होनी थी। जब वो बारात लेकर पहुंचा तो बारातियों की गिनती काफी ज्यादा थी। किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को गिरफ्तार कर लाई। जैसे ही पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट किया तो वहां हड़कंप मच गया। बाराती भी वहां से खिसक गए, लेकिन तब तक पुलिस ने फोटो खींच ली और उसके बाद दूल्हे के खिलाफ थाना डिवीजन 3 में केस दर्ज कर लिया। जिक्रयोग है पंजाब सरकार ने लगातार फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब 10 से ज्यादा लोगों के इकट्‌ठा होने पर रोक लगा दी है। शादी जैसे अन्य समारोह के लिए पहले इजाजत लेनी जरूरी है। [metaslider id="5345"]   source link