Skip to content

जालंधर में रविवार शाम को विदा हुई दुल्हन और अगली दोपहर मायके लौटी लाश, परिजनों का आरोप -रात भर टॉर्चर कर मारा लड़की को

The bride departed in Jalandhar on Sunday evening and returned to her maternal dead the next afternoon, accused of family members - Torture struck throughout the night
The bride departed in Jalandhar on Sunday evening and returned to her maternal dead the next afternoon, accused of family members - Torture struck throughout the night
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के करतारपुर से एक दर्दनाक खबर आयी है। यहां रविवार शाम को बारात के साथ दुल्हन की डोली विदा की गई, लेकिन सोमवार दोपहर उसकी लाश मायके लौटी। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दूल्हे वालों ने उनकी बेटी को मारा है। दूल्हा पक्ष का कहना है कि लड़की को दौरा पड़ा था। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को 20 साल की परम पाल कौर की शादी कपूरथला के नडाला के सुप्रीत सिंह के साथ हुई थी।शादी की अगली सुबह यानी सोमवार को ही लड़के वालों ने फोन कर कहा कि उनकी लड़की सीधी है, इसलिए वो उसे अपने यहां नहीं रखेंगे। उन्होंने लड़की को ले जाने के लिए कहा। [metaslider id="1461"] इसके बाद दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की पंचायत भी बुलाई गई। अभी वहां इस बारे में फैसला होना बाकी था कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे लड़की की तबियत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में पहले कपूरथला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां से प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लड़की के परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस लाश को सिविल अस्पताल जालंधर ले आई। परिजनों ने कहा कि लड़की ने BA तक की पढ़ाई कर रखी थी और प्राइवेट नौकरी भी कर रही थी। ससुराल वालों के लड़की के सीधी होने के आरोप सरासर झूठे हैं। [metaslider id="5345"]   source link