Skip to content

जालंधर की थाना 6 की पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Police of Jalandhar police station 6 arrested 2 accused
Police of Jalandhar police station 6 arrested 2 accused
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (अनुराग ) : जालंधर की थाना 6 की पुलिस ने संगीन धाराओं के मुकदमे में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साजन गिल उर्फ जग्गा, पुत्र हैप्पी वासी गांव फतह नंगल गुरदासपुर, अर्जुन कल्याण उर्फ मैक्स, पुत्र अजीत कुमार वासी घास मंडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि साल 2020 नवंबर में उक्त आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर पृथ्वी प्लैनेट के नजदीक तेजधार हथियारों से जतिन के ऊपर कातिलाना हमला किया था। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 341, 325,326,148,149 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो दातार भी बरामद किए है। [metaslider id="5345"]