Skip to content

जालंधर में चेन स्नेचिंग मामले में 16 साल से भगोड़ी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested fugitive woman for 16 years in chain snatching case in Jalandhar
Police arrested fugitive woman for 16 years in chain snatching case in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (सनी ) : करीब सोलह साल पहले शीतला माता मंदिर से एक महिला की चेन झपट कर भागी दूसरी महिला को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ ने उसे संगरूर से गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश किया और पूछताछ शुरू कर दी। [metaslider id="1461"] थाना डिवीजन नंबर तीन के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल 2002 को पूजा शर्मा नाम की महिला ने शिकायत दी थी कि शीतला माता मंदिर के पास से एक महिला की चेन झपट कर फरार हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। जमानत पर आकर महिला फरार हो गई थी। जिसे 16 साल बाद गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान संगरूर निवासी छिंदर कौर के रूप में हुई थी। उन्होंने बताया कि छिंदर कौर के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 14 मामले दर्ज हैं। आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है और छीना झपटी व चोरी के कई मामले हल होने की संभावना है। [metaslider id="5345"]   source link