[metaslider id="5345"]
लोगों ने बताया कि मोहन ठाकुर एक वैन में सोडा बेचने का काम करता है। सोडा मशीन के साथ सिलेंडर फिट कर रहा था कि अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक उसकी आवाज सुनी गई। सिलेंडर बदल रहा मोहन ठाकुर चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि सिलेंडर फटने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, इसकी जांच करवाई जाएगी। घायलों का इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने से वैन सहित आसपास के घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। [metaslider id="1461"] source linkजालंधर के संतोषी नगर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, महिला व बच्चा बुरी तरह झुलसे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर (अनुराग ) : जालंधर में सिलेंडर फटने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत की खबर आयी है। काजी मंडी के साथ सटे संतोषी नगर में बुधवार दोपहर को जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर एक सोडा बेचने वाली वैन में पड़ा था। सिलेंडर फटने से मोहन ठाकुर नाम के व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए। वहीं, एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनको लोगों ने पास ही स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया है। उनकी हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची।