Skip to content

फिल्म अभिनेता सतीश कौल का निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद लुधियाना के अस्पताल में थे भर्ती

Film actor Satish Kaul dies, hospitalized in Ludhiana after being infected with Corona
Film actor Satish Kaul dies, hospitalized in Ludhiana after being infected with Corona
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] लुधियाना : फिल्म अभिनेता सतीश कौल का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे और कोविड-19 से संक्रमित थे। इस बात की पुष्टि कौल की बहन सुषमा ने की। उन्होंने कहा, "वे 5 दिन से लुधियाना में थे। उन्हें बुखार आ रहा था। हालांकि, वे पॉजिटिव आने के डर से कोविड टेस्ट नहीं कराना चाहते थे। 3 दिन पहले उनकी कंडीशन खराब हुई तो केयर टेकर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। लेकिन वे बेहतर हाल में थे। सुषमा ने आगे कहा, "मैंने सुबह ही उनसे बात की थी और उन्होंने कहा था कि वे ठीक हैं। इसके कुछ घंटे बाद अचानक मुझे कॉल आया कि वे नहीं रहे।" कौल कुछ सालों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास दवा और जरूरी सामान खरीदने के भी पैसे नहीं थे। 300 से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों के अभिनेता रहे सतीश ने पिछले साल कहा था कि लॉकडाउन ने स्थिति और खराब कर दी थी। सतीश कौल बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' में इंद्र देव के किरदार में नजर आए थे। किराए के घर में रह रहे थे सतीश सतीश ने पिछले साल कहा था, "मैं लुधियाना में किराए के छोटे से घर में रह रहा हूं। पहले मैं वृद्धाश्रम में था। लेकिन बाद में मैं अपनी सहयोगी सत्या देवी के साथ यहां आ गया। मेरी सेहत ठीक है और अच्छे से रह रहा हूं। लेकिन लॉकडाउन ने हालात बदतर बना दिए हैं।" [metaslider id="5345"]   source link