Skip to content

DC घनश्याम थोरी ने जालंधर में आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए की नई पेशकश , स्टिंग करने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम

11-year-old girl's death not caused by Kovid - investigation report
11-year-old girl's death not caused by Kovid - investigation report
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर (अनुराग ) : जालंधर में कोरोना महामारी के बीच जरूरी वस्तुओं, ऑक्सीजन, दवाइयां, सिलेंडर, रेमडेसीविर व आरटी पीसीआर टेस्ट सहित किसी भी तरह की कालाबाजारी को रोकने के लिए डीसी ने खास पहल की है। जिसके तहत इस कालाबाजारी का स्टिंग ऑपरेशन करने वालों को 25000 नकद पुरस्कार की पेशकश की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी घनश्याम थोरी बताते हैं कि जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई गई है। [metaslider id="711"] उन्होंने कहा कि नेशनल डिजास्टर के बीच हर नागरिक द्वारा एक दूसरे की मदद करना नैतिक जिम्मेदारी है। इस बीच कुछ लोग जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी करने में जुटे हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस की पैनी नजर है। इसे रोकने के लिए अब ऐसे घटनाक्रम का स्टिंग ऑपरेशन करने वालों के लिए नई पेशकश की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कालाबाजारी संबंधी किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9888981881, 9501799068 जारी किए हैं। जिस पर किसी भी तरह की जानकारी दी जा सकती है। [metaslider id="9199"]   source link