जालंधर में तैनात पंजाब पुलिस के मुलाज़िम ने अपनी ही पत्नी को अमृतसर के होटल में पकड़ा , हुआ जमकर बवाल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
अमृतसर : शहर के एक आलीशान होटल में एसजीपीसी का कर्मचारी एक महिला के साथ रंगे हाथों दबोचा गया। उक्त महिला कांस्टेबल की पत्नी है। सोमवार को पुलिस ने दोनों को होटल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। एसजीपीसी कर्मचारी का महिला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रंजीत एवेन्यू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। हिरासत में लिए गए प्रेमी जोड़े से पूछताछ की जा रही है।
[metaslider id="9199"]
पीड़ित कांस्टेबल गुरदासपुर का रहने वाला है और जालंधर में तैनात है। उसने बताया कि लगभग छह साल पहले उसका विवाह हुआ था। पत्नी अकसर मामूली बात पर उसके साथ विवाद करती रहती थी। कई बार पत्नी विवाद कर मायके चली जाती थी। दोनों परिवारों और पंचायत ने समझौता करवाया था दोनों शांति से जालंधर में ही रहेंगे। कांस्टेबल ने बताया कि अकसर उसकी पत्नी मोबाइल पर ही व्यस्त रहती थी। उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा।
सोमवार को जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी अमृतसर के रंजीत एवेन्यू के होटल में एसजीपीसी के कर्मचारी से मुलाकात करने पहुंची है। वह किसी तरह अपने रिश्तेदारों को लेकर होटल में पहुंच गया। उसने होटल प्रबंधन से बातचीत कर कमरे का नंबर पता करवाया। इसके बाद तुरंत पुलिस कर्मियों को बुलाकर होटल के कमरे में छापामारी कर दोनों को रंगे हाथों काबू कर लिया।
[metaslider id="5345"]
source link