Skip to content

जालंधर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खाली प्लाट में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

Jalandhar: Travel agent raped a married woman, FIR registered
Jalandhar: Travel agent raped a married woman, FIR registered
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : आदमपुर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब लड़की घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपित युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिकी नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। [metaslider id="1461"] बच्ची के स्वजनों ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक नहीं मिली तो ढूंढ़ना शुरू किया। थोड़ी दूरी पर एक खाली प्लॉट में उसके चीखने की आवाज सुनी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों को देखकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित रिकी की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। [metaslider id="5345"]   source link