Skip to content

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दूध में पिलाई सल्फास, मौत न हुई तो पार की बेरहमी की हदें

tarntaran-man-murdered-his-wife-in-suspect-of-illicit-relations
tarntaran-man-murdered-his-wife-in-suspect-of-illicit-relations
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] तरनतारन : गांव सक्कियावाला निवासी जसविंदर सिंह उर्फ बब्बा ने पत्नी मनप्रीत कौर को 22 मार्च की रात को पहले सल्फास की गोलियां खिलाई गई, परंतु मौत न होने कारण बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। अपनी गुनाह छिपाने के लिए शव को खुर्द-बुर्द करने का उद्देश्य लेकर पहला उसका दाह संस्कार किया गया और फिर अधाजला शव दरिया में बहा दिया गया। बब्बा ने सारा कुछ करके अगले दिन पुलिस के पास अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखा दी। सारे मामले को डीएसपी (सिटी) सुच्चा सिंह बल्ल ने ट्रेस करते हुए आरोपित बब्बा और उसकी मां नरिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपनी गुनाह कुबूल कर लिया है। [metaslider id="9199"] गिरफ्तारी के बाद जसविंदर सिंह बब्बा ने पूछताछ में माना कि उसने अवैध संबंधों के संदेह के चलते अपनी पत्नी मनप्रीत कौर की हत्या करके शव दरिया में बहा दिया है। जिसके बाद मनप्रीत कौर के भाई बलजीत सिंह के बयानों पर जसविंदर सिंह बब्बा और उसकी मां नरिंदर कौर पर केस दर्ज कर लिया है। [metaslider id="5345"]   source link