Skip to content

जालंधर में बिना मास्क वाले 700 से ज्यादा लोगों के कटे चालान , 2 के खिलाफ FIR

More than 700 people without mask challans in Jalandhar, 2 FIRs against
More than 700 people without mask challans in Jalandhar, 2 FIRs against
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में बढ़ते कोराेना पॉजिटिव मरीजों व मौतों को देख जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने बिना मास्क के 734 लोगों को पकड़ा, जिनसे 7.35 लाख का जुर्माना वसूला गया है। 2 लोगों के खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में धारा 188 IPC के तहत केस दर्ज किया गया है। [metaslider id="9199"] पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि इस दौरान ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले 206 लोगों के चालान भी काटे गए और 4 गाड़ियां जब्त की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते केसों के मद्देनजर सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक मास्क पहनना जरूरी है। जो भी लोग इसका उल्लंघन करते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। [metaslider id="5345"]   source link