जालंधर में कोरोना ब्लास्ट, 415 लोग संक्रमित , 12 की हुई मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर : शहर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को जालंधर के लोगों के लिए कोरोना जानलेवा साबित हुआ। शनिवार को कोरोना वायरस ने 415 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। वहीं, 12 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या का क्रम टूट नहीं रहा है। वहीं चार दिन में एक हजार लोगों के कोरोना की चपेट में आने से संख्या 25191 तक पहुंच गई।
[metaslider id="9199"]
डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि रोजाना 5000 कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं, जबकि वीरवार को 5300 सैंपल लिए थे। 10 लाख की आबादी पीछे 306680 कोरोना सैंपल लेने पर जिला राज्य में पहले स्थान पर है। मृत्यु दर काबू में है और जिला राज्य भर में दसवें पर है।
[metaslider id="5345"]
source link