Skip to content

जालंधर में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सिविल अस्पताल को कोरोना केयर अस्पताल में किया तब्दील

Patient commits suicide by jumping from the second floor of Jalandhar's Civil Hospital
Patient commits suicide by jumping from the second floor of Jalandhar's Civil Hospital
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर: कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सेहत विभाग भी सतर्क हो गया है। सेहत विभाग ने सिविल अस्पताल जालंधर को कोरोना केयर अस्पताल में तब्दील करने के आदेश दिए है। सोमवार से सिविल अस्पताल में मिलने वाली तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं ईएसआइ अस्पताल में मिलेंगी। सिविल अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था कर दी गई है। पिछले साल कोरोना की दस्तक के बाद 25 मार्च को सिविल अस्पताल की सेवाओं को ईएसआइ अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। 12 अक्टूबर को कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने के बाद सिविल अस्पताल में सामान्य मरीजों के लिए सेवाएं शुरू की गई थीं। [metaslider id="9199"] इस साल दोबारा कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद शनिवार को राज्य सरकार की मुख्य सचिव विनी महाजन की जिला प्रशासन व सेहत विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में यह फैसला लिया गया। सिविल अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. परमिंदर कौर का कहना है कि अधिकारियों के आदेशों के बाद सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को ईएसआइ अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में आपरेशन थियेटर बंद कर दिया गया। केवल इमरजेंसी आपरेशन ईएसआइ अस्पताल में किए जाएंगे। [metaslider id="1461"]   source link