Skip to content

जालंधर में नाईट कर्फ्यू में रात को हवाई फायरिंग, इमीग्रेशन ऑफिस का शीशा टूटा, घटना CCTV में कैद

firing-in-jalandhar-at-night-seeing-the-glass-broken-the-immigration-office-revealed-the-cctv-footage
firing-in-jalandhar-at-night-seeing-the-glass-broken-the-immigration-office-revealed-the-cctv-footage
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में लगे नाइट कर्फ्यू में सोढ़ल फाटक के नजदीक सड़क पर रात को गोली चलने की खबर मिली है। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब सामने स्थित एक इमीग्रेशन ऑफिस का शीशा टूटा हुआ मिला। उसकी जांच के लिए ऑफिस वालों ने CCTV फुटेज चेक की तो यह सीन दिखा। [metaslider id="9199"] यह घटना करीब रात 10.56 बजे की बताई जा रही है। जबकि, शहर में रात 9 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लग जाता है। ऑफिस मालिक का दावा है कि गोली लगने से शीशा टूटा है, लेकिन अभी तक पुलिस को वहां से कारतूस का खोल बरामद नहीं हुआ है। हालांकि CCTV के आधार पर 4 हवाई फायरिंग का दावा किया जा रहा है। cctv footage  खालसा इमीग्रेशन के मालिक भूपिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात नाईट कर्फ्यू के दौरान यहाँ गोली चली जो उनके दफ्तर के शीशे में लगी। cctv फुटेज देखने से पता लगा यहां पर कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी करने वालों ने गोली चलाई, जिससे उनका शीशा टूट गया। उन्होंने पुलिस को फ़ोन किया , थाना 8 की पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी।   [metaslider id="5345"]