अमृतसर में श्री दुर्ग्याणा मंदिर के सरोवर में गिरने से युवक की मौत, पढ़े खबर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
अमृतसर : गुरुनगरी स्थित प्रमुख तीर्थस्थल श्री दुर्ग्याणा मंदिर के सरोवर में गिरने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मंदिर कमेटी को जब इस बारे में पता चला तो तुरंत गोताखोर बुलाकर एक घंटे की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है।
[metaslider id="9199"]
डी डिवीजन थाने के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। होली के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
[metaslider id="5345"]
source link