Skip to content

जालंधर में गांधी वनीता आश्रम से गेट फांदकर भागी 45 लड़कियां, मचा हड़कंप

45 girls rushing to collect gate from Gandhi Vanita Ashram in Jalandhar
45 girls rushing to collect gate from Gandhi Vanita Ashram in Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : सोमवार रात को जालंधर में बड़ी घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां कपूरथला चौक के पास स्थित गांधी वनीता आश्रम से गेट फांदकर 45 लड़कियां भाग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और तुरंत तीन थानों की पुलिस को लड़कियों को ढूंढने के लिए लगा दिया गया। इनमें से 22 लड़कियों को पकड़कर थाने ले जाया गया है जबकि 23 लड़कियों को पुलिस ने विशाल मेगा मार्ट के पास पुलिस ने घेरा। अधिकारी मौके पर पहुंचकर लड़कियों को समझा रहे थे कि वो इस तरह की जिद न करें और सही अथॉरिटी के पास अपनी मांग रखें। [metaslider id="9199"] पुलिस के पास लड़कियों ने आरोप लगाया कि उन्हें गांधी वनीता आश्रम में सही ढंग से खाने को नहीं दिया जाता। एक दिन में सिर्फ 3 या 4 रोटियां खाने को दी जाती हैं। इसके अलावा उनके साथ गाली-गलौच भी की जाती है। उनमें से कई बालिग हो चुकी हैं, फिर भी उन्हें आश्रम से नहीं छोड़ा जा रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम भी प्रशासनिक अफसरों को लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लड़कियों से बातचीत की गयी। फिलहाल लड़कियों को किसी तरह समझाकर वापस गांधी वनीता आश्रम ले जाने की कोशिश हो रही थी। [metaslider id="1461"]   source link