Skip to content

जालंधर में वाहन की टक्कर से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव के ऊपर से गुजरीं 100 गाड़ियां

Person killed in vehicle collision in Jalandhar, 100 vehicles passed over body
Person killed in vehicle collision in Jalandhar, 100 vehicles passed over body
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर मंगलवार सुबह रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ है। इंसानियत भी शर्मसार हुई है। अज्ञात व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद का मंजर आंखों से देखने लायक नहीं था। टक्कर के बाद उसका शव हाईवे के बीचों बीच पड़ा रहा। किसी भी चालक ने वाहन रोककर उसे साइड में करने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद शव के ऊपर से एक के बाद एक करीब 100 वाहन गुजर गए। शव के सैकड़ों टुकड़े हो गए जो कि पूरे हाईवे पर फैल गए। हाईवे से गुजरने वाला कोई भी शख्स इसे आंखों से देख नहीं पा रहा था। [metaslider id="9199"] मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों को जब पता चला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र करके आगे की कार्रवाई शुरू की। व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। [metaslider id="1461"]   source link