Skip to content

जालंधर के संविधान चौक flyover पर दरार आने के बाद One-Way ट्रैफिक शुरू, निगम कमिश्नर ने किया मुआयना

One-way traffic started after Jalandhar's samvidhan chowk flyover cracked
One-way traffic started after Jalandhar's samvidhan chowk flyover cracked
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर ( अनुराग ): जालंधर शहर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) फ्लाई ओवर में आई दरार की जांच के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा ने मौके का मुआयना किया। कमिश्नर ने नगर निगम के बीएंडआर डिपार्टमेंट से इस पर रिपोर्ट मांगी है। यह फ्लाईओवर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने ही करीब 9 साल पहले 20 करोड़ की लागत से बनाया था। शर्मा काफी देर तक नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंजीनियरों की टीम के साथ मौके पर ही मौजूद रहे। फ्लाईओवर के धंसने और लंबी दरार पड़ने के कारणों पर चर्चा की जा रही है। [metaslider id="9199"] संविधान चौक की फ्लाईओवर रोड काफी समय से एक तरफ से धंस रही थी लेकिन पिछले तीन-चार दिन में यह दरार काफी बढ़ गई और मंगलवार देर शाम को खतरनाक स्तर तक दरार बढ़ने से फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोक दिया गया था।हालांकि बुधवार सुबह ट्रैफिक पुलिस ने एपीजे कॉलेज की तरफ से फ्लाईओवर चढ़ने वाले रास्ते को खोल दिया है लेकिन किंग्स होटल की तरफ से ट्रैफिक को अभी भी बंद किया हुआ है। हैरानी की बात यह है कि अभी फ्लाईओवर काे बने कुछ ही साल हुए हैं। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगना शुरू हाे गए हैं। [metaslider id="5345"]   source link