Skip to content

खौफनाक वारदात : पिता और पुत्र में हुआ विवाद , बेटा नहीं माना तो पिता ने कर दी हत्या

Lover couple commits suicide by shooting themselves in Amritsar hotel, stirred up
Lover couple commits suicide by shooting themselves in Amritsar hotel, stirred up
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] तरनतारन ( संदीप ): पंजाब के तरनतारन जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के थाना चोहला साहिब के गांव किडिया में रविवार की रात पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पिता रिवाल्वर समेत फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे की गलत संगत का विरोध करता था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। मृतक की पहचान राजदीप सिंह व आरोपी की पहचान सुबेग सिंह के रूप में हुई है। [metaslider id="9199"] सूत्रों की जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि गांव वालों से जानकारी मिली है कि राजदीप सिंह की संगत गलत लोगों के साथ हो गई थी। खेती कर घर चलाने वाला पिता सुबेग सिंह उसकी गलत संगत का विरोध करता था। रविवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर पिता सुबेग सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पुत्र राजदीप सिंह की हत्या कर दी। [metaslider id="5345"]   source link