Skip to content

घरेलू विमान सेवाओं का किराया 30 फीसदी तक बढ़ा, जाने अब कितनी होगी टिकट की कीमत

Fare of domestic airlines increased by 30 percent, now how much will the ticket cost
Fare of domestic airlines increased by 30 percent, now how much will the ticket cost
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] नई दिल्ली ( अनिल ): देश में घरेलू विमानों का किराया 30 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। सरकार ने अलग-अलग रूट के लिए तय किए गए हवाई किराए का प्राइस बैंड भी बढ़ा दिया है। वहीं एयरलाइन कंपनियों पर प्री-कोविड लेवल के मुकाबले अधिकतम 80 फीसदी क्षमता की सीमा को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। [metaslider id="9199"] सरकार के आदेश के अनुसार अब आपको घरेलू विमानों में यात्रा करने पर जेब ज्यादा ढीली करनी होंगी। एयरलाइंस के न्यूनतम किराए में 10 फीसदी और अधिकतम किराए में 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। नए प्राइस बैंड के मुताबिक दिल्ली-मुंबई रूट पर इकॉनोमी क्लास में अब एक ओर का किराया 3,900-13,000 रुपए के रेंज में होगा। पहले यह 3,500-10,000 रुपए के रेंज में था। हालांकि इसमें एयरपोर्ट का यूजर डेवलपमेंट शुल्क, यात्री सुरक्षा शुल्क (घरेलू मार्ग पर 150 रुपए) और GST शामिल नहीं हैं। [metaslider id="5345"]   source link