जालंधर में दुष्कर्म के बाद बच्ची के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या, पड़ोसी के घर से शव बरामद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id="711"]
जालंधर /गोराया ( सनी ): गोराया से करीब 10 किलोमीटर दूर एक गांव में शनिवार शाम 30 साल के नशेड़ी पड़ोसी ने 13 साल की बच्ची से रेप कर हत्या कर दी। हत्या सिर में हथौड़ा मार कर की गई थी। इतना ही नहीं, आरोपी रात होने के इंतजार कर रहा था ताकि शव को ठिकाने लगा सके। इसलिए उसने डेड बॉडी पर रेत की बोरियां रख दी थीं। खून से लथपथ बच्ची मिलने से गुस्से में आए लोगों ने पड़ोसी गुरप्रीत सिंह गोपी की पिटाई कर दी।
[metaslider id="9199"]
पुलिस आरोपी को पब्लिक के चंगुल से छुड़वा कर थाने ले गई। वहां आधी रात तक आरोपी से पूछताछ चल रही थी। पुलिस ने खून से सना हथौड़ा कब्जे में लिया है। एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा कि बच्ची का शव पड़ोसी गुरप्रीत के घर से मिला है। उसकी हत्या की गई है। जब उनसे पूछा गया कि बच्ची से रेप हुआ है तो बोले- आशंका है, पोस्टमार्टम के बाद सही स्थिति पता लगेगा ।
[metaslider id="5345"]
source link