Skip to content

जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में 60 साल की महिला ने छलांग लगा दी , सेवादारों ने जान बचा पहुंचाया अस्पताल

A 60-year-old woman jumped into the lake of Shri Devi Talab Temple in Jalandhar, sevadars saved lives
A 60-year-old woman jumped into the lake of Shri Devi Talab Temple in Jalandhar, sevadars saved lives
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (अनुराग ): आज शनिवार दोपहर को सिद्ध पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में परिक्रमा कर रहे लोग उस समय सहम गए जब वहां पर घूम रही एक 60 वर्षीय महिला ने मंदिर के सरोवर में छलांग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार यह महिला मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। उसे डूबते देख कर परिक्रमा कर रहे लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद वहां पर मौजूद सेवादारों ने सरोवर में छलांग लगा दी। आनन फानन में वे गोते लगा रही महिला के पास पहुंचे और उसे बाह खींचकर उसकी जान बचा ली। महिला को पास ही स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। [metaslider id="9199"] श्री देवी तालाब मंदिर परिसर चौकी के इंचार्ज एसआई सोढी लाल ने बताया कि महिला परिक्रमा करते करते अचानक सरोवर में कूद गई थी। उसने सरोवर में छलांग क्यों लगाई, इस बारे में कुछ पता नहीं चला। वहीं, अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई, उसके पास से कोई सामान नहीं मिला है।   source link