Skip to content

जालंधर में बिजली बिल के डिफाल्टरों की अब खैर नहीं, पावरकाम ने शुरू की ये योजना

जालंधर में बिजली बिल के डिफाल्टरों की अब खैर नहीं, पावरकाम ने शुरू की ये योजना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id="711"] जालंधर (जय धीर ): डिफाल्टरों से बकाया राशि वसूलने के लिए पावरकाम ने सख्ती की तैयारी की है। विभाग ने लंबे समय से बिल नहीं जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के लिए मिशन डिस्कनेक्शन योजना शुरू कर दी है। अब डिफाल्टर के खिलाफ शिकंजा कसने के साथ-साथ बिजली मीटर के कनेक्शन काटे जा रहे है। फील्ड स्टाफ को डिफाल्टर की लिस्ट मुहैया करवा दी गई हैं। अब स्टाफ डिफाल्टर के कनेक्शन काटने की तैयारी में जुट गया है। [metaslider id="9199"] कई वर्षों से डिफाल्टरों ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। उन्हें कई बार नोटिस भी भेजे जा चुके हैं पर डिफाल्टर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वर्तमान में जालंधर सर्किल की 110 करोड़ से अधिक डिफाल्टिंग राशि की रिकवरी के लिए पावरकाम ने अभियान चलाया है। फिलहाल, रोजाना बीस तीस डिफाल्टरों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है। कई उपभोक्ता ऐसे जिनके बिल की राशि अधिक है, उन्हें किस्तों में भुगतान करने का विकल्प दिया जा रहा है।   source link