Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल की मर्सिडीज पर बवाल
Uproar over Mercedes of Waris Punjab De Jathedar Amritpal

वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल की मर्सिडीज पर बवाल

अमृतसर : आपको बता दे कि वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमृतपाल सिंह एक मर्सिडीज कार पर घूमते दिख रहे हैं। जिस पर हरियाणा का नंबर लगा हुआ है। खास बात है कि यह जानकारी सामने आई है कि कार हरियाणा के एक कारोबारी व भाजपा समर्थक के नाम पर रजिस्टर्ड है।

अमृतपाल सिंह की यह तस्वीर व मर्सिडीज कार नंबर HR72E1818 के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बातें भी बनना शुरू हो गई। किसी ने अमृतपाल को केंद्र की एजेंसियों का एजेंट बता दिया, तो किसी ने उसे ISI का एजेंट करार दिया। वहीँ अमृतपाल का कहना है कि यह गाड़ी उन्हें संगत ने दी है। उनके चाचा हरजीत सिंह ने इस गाड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।

रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बात करें तो यह कार हरियाणा के एक कारोबारी प्रेम नाथ मिहानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रेम नाथ एक कारोबारी होने के साथ-साथ भाजपा के समर्थक भी हैं। सभी ने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तो देखी, लेकिन उसके नीचे हरियाणा की तरफ से कार को लेकर जारी की गई NOC की तरफ ध्यान नहीं दिया। ट्रांसफर के लिए कार की NOC इसी साल 17 जनवरी 2023 को जारी की गई थी।

अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट बताया कि यह कार न तो अमृतपाल सिंह की है और न ही संस्था के नाम पर रजिस्टर्ड है। ये गांव भूरा के रहने वाले रणधीर सिंह धीरा की है, जो खुद विदेश में जाकर बसे हुए हैं। उन्होंने ही यह कार बीते माह खरीद कर उन्हें चलाने के लिए दी है।


Leave a Reply