Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में 31 मई रात को ब्लैकआउट, DC हिमांशु अग्रवाल ने जारी किए आदेश

जालंधर में 31 मई रात को ब्लैकआउट, DC हिमांशु अग्रवाल ने जारी किए आदेश

पंजाब : जालंधर में 31 मई को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण ब्लैकआउट आयोजित की जाएगी। जो रात 9:30 बजे से 10 बजे तक चलेगी। यह ड्रिल आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं की दक्षता और सुरक्षा उपायों का परीक्षण करने के उद्देश्य से की जा रही है और इसमें नागरिकों से पूरी तरह सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

इसकी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 31 मई को रात्रि 9:30 बजे से 10 बजे तक जिले में ब्लैकआउट की जा रही है। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट से पहले सायरन की आवाज सुनाई देगी और इस दौरान आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को छोड़कर पूरे जिले में लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा नगर निगम भी उक्त समय के दौरान स्ट्रीट लाइटें बंद रखेगा।

उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान जिले के निवासी जेनरेटर और इनवर्टर से लाइट का उपयोग न करें। साथ ही ब्लैकआउट ड्रिल के दौरान घरों के बाहर की लाइटें भी बंद रखें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने शहर में सायरन की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन फिर भी यदि इस संबंध में कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर सूचना दी जा सकती है।

डॉ. अग्रवाल ने जिलावासियों से अपील की है कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए यह ब्लैकआउट अभ्यास के तौर पर किया जा रहा है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान वाहनों से अनावश्यक यात्रा नहीं की जानी चाहिए और यदि आवश्यक यात्रा करनी है तो वाहनों की ब्लैकआउट अवधि के दौरान लाइटें बंद कर देनी चाहिए।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ब्लैकआउट से पहले 31 मई को शाम 6 बजे जवाहर पार्क, जालंधर कैंट के नजदीक कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस में मॉक ड्रिल की जा रही है।डिप्टी कमिश्नर ने जिला निवासियों से भी अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और अभ्यास के दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा अपनाई गई सावधानियों और निर्देशों का पालन करके पूर्ण सहयोग प्रदान करें।


Leave a Reply