इस्लामाबाद : खबर मिली है कि पाकिस्तान में हुई रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी ने इस बार जमकर कहर मचाया हैं। मिली जानकारी अनुसार भीषण बर्फबारी के चलते बीते दिन पाक के मुरी में गाड़ियां के फंसने से लगभग 19 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई थी, वही इसका आंकड़ा अब 23 तक पहुंच गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के मुर्री में भारी बर्फबारी से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 23 हो गई है, हालांकि सुरक्षा बलों ने एक हजार से अधिक पर्यटकों को प्रभावित क्षेत्र से निकाल लिया है। वही इस्लामाबाद पुलिस द्वारा अब तक सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है और बचाव अभियान पूरी गति से जारी है।