Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयोजित किए

जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयोजित किए

जालंधर : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों के अनुसार, जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर रविवार, 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर- कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह स्पैशल कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जहां सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ ) अपने-अपने पोलिंग बूथ पर व्यक्तिगत तौर से मौजूद रहेंगे और वोटरों को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और जमा करने में मदद करेंगे।

श्री वालिया ने निर्देश जारी करते हुए, कहा कि जिन बी.एल.ओ. ने एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है, वह बी.एल.एज के साथ बैठक करने और गलतियों को सुधारने पर ध्यान देंगे। जिन बूथों पर फॉर्म के डिजिटाइजेशन का काम अभी बाकी है, वहां डिजिटाइजेशन में तेज़ी लाने के साथ-साथ बाकी फॉर्म भी जमा किए जाने चाहिए। जिन बूथों पर फॉर्म जमा करने का काम अभी बाकी है, वहां फॉर्म जमा करने और डिजिटाइजेशन, दोनों कामों को समान प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।


Leave a Reply