Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था परेशान
youth-commit-suicide-in-jalandhar-after-his-wife-went-to-maternal-home

जालंधर में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

जालंधर : मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के बस्ती शेख के साथ सटे न्यू गोविंद नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है रोहित मूल रूप से दरभंगा, बिहार का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई।

रोहित के पड़ोस में रहने वाले शिव शंकर माधो ने कहा कि वह भी दरभंगा, बिहार के रहने वाले हैं। वह रोहित के साथ ही मंडी में काम करते थे। कुछ दिन पहले रोहित की पत्नी मायके चली गई थी तब से रोहित परेशान था। शनिवार रात को रोहित खाना खाकर कर सो गया। वह अपने कमरे में जाकर सो गए।

सुबह रोहित बाहर नहीं आया तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया।

 

 

source link


Leave a Reply