Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing बस्ती दानिशमंदा में करंट लगने से युवक झुलसा , अस्पताल में दाखिल करवाया गया
Youth burnt due to electric shock in Basti Danishmanda, admitted to hospital

बस्ती दानिशमंदा में करंट लगने से युवक झुलसा , अस्पताल में दाखिल करवाया गया

जालंधर : जानकारी मिली है कि जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में रविवार को कूड़ा फेंकने गया युवक करंट की चपेट में आकर झलस गया। वह नीचे से गुजरती बिजली के 66 KV तार से छू गया। इस दौरान निकली चिंगारी से वहां कूड़े के ढेर में भी आग लग गई। इसका पता चलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। झुलसा युवक संजीव अंगुराल वहीं रेहड़ी लगाता था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वहां पहुंचे फायर कर्मचारी ने बताया कि उन्हें कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी। जब वो मौके पर पहुंचे तो एक युवक झुलसा मिला। एंबुलेंस बुलाकर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यही पता चल रहा है कि तार टूटकर युवक के ऊपर गिर पड़ा और इससे कूड़े के ढेर में भी आग फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि बिजली के तार नीचे होने से यह हादसा हुआ है। इसके बारे में बिजली अफसरों से बात की जा रही है ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

 

 

source link


Leave a Reply